भट्टारकजी की नसियां में आज फूलों की होली और वुमेन्स पावर का होगा आयोजन

0
25
Phool ki Holi and Women's Power will be organised today in Bhattarakji's Nasiyan.
Phool ki Holi and Women's Power will be organised today in Bhattarakji's Nasiyan.

जयपुर। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में रविवार को भट्टारकजी की नसियां में ‘वुमेन्स पावर-2026’ और फूलों की होली चंग-ढप रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन आईपीएस मालिनी अग्रवाल ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन और महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि शाम 4.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्रेष्ठियों, युवाओं और युवतियों के लिए होली मिलन समारोह रखा गया है। इस दौरान फूलों की होली, चंग-ढप की धुनों पर रंगारंग कार्यक्रम और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा फागुन व होली के फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इससे पूर्व दोपहर 12.15 बजे तोतूका सभागार में ‘वुमेन्स पावर-2026’ कार्यक्रम होगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभाओं का सम्मान, नारी उत्थान पर मोटिवेशनल उद्बोधन, महिलाओं के स्वास्थ्य पर टॉक शो, टैलेंट शो और नृत्य नाटिका सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही लक्की ड्रा और महिला दिवस स्पेशल बंपर हाउजी का आयोजन भी होगा तथा महिलाओं को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here