ग्रह गोचर:सूर्य-गुरु की युति 15 जून को, गुरु आदित्य राजयोग से चमकेगी कई राशियों की किस्मत

0
181
Planet transit: Sun-Jupiter conjunction on June 15
Planet transit: Sun-Jupiter conjunction on June 15

जयपुर। जून माह की शुरुआत हो चुकी है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से खास है। इस माह जहां गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी मनाई जाएगी, वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य 15 जून को वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन में प्रवेश करेंगे। हालांकि मिथुन में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जो गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण करेगी।

ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है और उन्हें करियर, बिजनेस और निवेश में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि:

सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खास है। आपकी आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार वृद्धि होगी। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढऩे से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होंगे। कमाई के कई नए मौके भी आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई अवसर लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य गोचर से आप के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लक्ष्य पाने में कामयाबी मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी।

धनु राशि:

धनु राशि वालों को अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here