वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए पौधे

0
385
Plants planted under tree plantation program
Plants planted under tree plantation program

जयपुर। इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में मिशन हरित इंदिरा गांधी नगर के तहत सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर डा अशोक दुबे ने बताया कि अभियान की शुरुआत सेक्टर 3/एमबी पार्क में पवित्र बरगद (वट वृक्ष) के पौधे को लगाकर की गई। साथ ही जामुन, शहतूत , शीशम, बांस के पौधों को भी रोपित किया गया।

वहीं इस मिशन हरित से जुड़े हुए संदीप शर्मा, दम्मी लाल, भोलाराम महावर, चुन्नी लाल जाटव, देवकीनंदन शर्मा, महेंद्र चौधरी, नवीन शर्मा, दिनेश पारीक , गोविंद शर्मा, उदयकांत झा, बने सिंह मीणा, राम चंद्र सैनी, मदन मोहन नगाइच महेंद्र चतुर्वेदी,सहित मातृ शक्ति भी उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here