पुलिस ने सट्टेबाज और जुआरियों सहित छह बदमाशों को दबोचा

0
46

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने स्पेशल और लोकल एक्ट के तहत अलग-अलग चार कार्रवाइयों में सट्टा लगाने, जुआ खेलने और अवैध हथियार रखने के आरोप में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते धरा गया आरोपी पुलिस ने रामगढ़ मोड़ स्थित हजरत अली कॉलोनी के पास दबिश देकर अब्दुल वकील (45) को सट्टे की खाईवाली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये की सट्टा राशि और सट्टा उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी वर्तमान में खो-नागोरियान क्षेत्र में रह रहा था।

वहीं ताश के पत्तों पर दांव लगाते उमर खान (शास्त्री नगर), रमेश उर्फ आशीष (मूल निवासी इंदौर), सन्नी नायक और दीपक नायक (ब्रह्मपुरी) को गिरफ्तार हैं। इनके पास से जुआ राशि और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं।

इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में रिहान (21) निवासी शास्त्री नगर को अवैध धारदार छुर्रे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here