पुलिस ने घर से नकदी चुराने वाला नौकर को किया गिरफ्तार

0
266
Police arrested the servant who stole cash from the house
Police arrested the servant who stole cash from the house

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर से नकदी चुराने वाले एक नौकर को 1500 किमी तक पीछा कर गिरफ्तार कर उसके पास से चुराए गए 9 लाख 94 हजार रुपये बरामद किए गए है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि चोरी की वारदात के बाद बिहार भाग गया थाा। जिसे बिहार से दस्तयाब किया गया है। गिरफ्तार ने मौज मस्ती व शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जनवरी पीड़ित आनन्द परसरामपुरिया से लाखों रुपये चुराने वाले नौकर राजेश यादव निवासी बौसी जिला बांका बिहार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पीड़ित ने दो महीने पहले रखा था । जो वारदात करने के बाद अपनी मम्मी के छत से गिरने का बहाना बनाकर गांव चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here