जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, 9.11 लाख रुपये की जुआराशि बरामद

0
184
Police caught eight gamblers gambling
Police caught eight gamblers gambling

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण(डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पकड़ा है और उनके पास से एक लाख ग्यारह हजार रुपये की नकदी सहित नौ सफेद रंग की जुआ खेलने में काम आने वाली कांटिया भी जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे जुआरी मुरली,अशोक,राजकुमार,जयकिशन,विनोद,यश जैन,भगवान दास और सुरेश सेवानी को गिरफ्तार किया है। सभी मानसरोवर इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक लाख ग्यारह हजार रुपये की नकदी सहित नौ सफेद रंग की जुआ खेलने में काम आने वाली कांटिया बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here