हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर आया पुलिस गिरफ्त में

0
274
Police caught history sheeter with weapon
Police caught history sheeter with weapon

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी ने मंगलवार को दो देसी पिस्टल के साथ नाहरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर ध्रुव चेडवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर विक्की धाबास गैंग का एक्टिव सदस्य है और पहले कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सीएसटी ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।एडिशनल डीसीपी क्राइम की टीम ने मुखबीर से मिली जानकारी के बाद नाहरगढ़ थाने की टीम के साथ मिलकर धु्रव चेडवाल को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 2 देसी कट्टे मिले हैं, जिनको जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में सीएसटी से एएसआई महिपाल और कॉन्स्टेबल देवकरण की अहम भूमिका रही। बदमाश धु्रव चेडवाल निवासी ब्रह्मपुरी जयपुर नाहरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपित लोगों में अपनी दहशत बनाने के लिए फायरिंग करता है और फायरिंग के मामले में फरार चल रहा है। आरोपी ने बताया कि उसने अवैध हथियार भरतपुर के संजय जाट से खरीदे थे। अब पुलिस संजय जाट की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here