पुलिस ने ई-रिक्शा लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

0
172

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है और उनके पास से लूटा गया ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा लूट की वारदात करने वाले श्रीनिवास कुशवाह उर्फ लल्लू निवासी भरतपुर हाल मुहाना और राहुल महावर निवासी करौली हाल मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से रामपुरा फाटक से लूटा गया एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here