जयपुर पुलिस कमिश्नरेट परिसर में पुलिस कमिश्नर ने किया पौधारोपण

0
228
Police commissioner planted a tree in Jaipur Police Commissionerate premises
Police commissioner planted a tree in Jaipur Police Commissionerate premises

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने पौधारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। जोसफ ने बताया कि हमारे जीवन में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष हमें शुद्ध प्राणवायु उपलब्ध कराते है, प्रदूषण को रोकते है, पानी के बहाव एवं कटाव को रोकते है तथा पर्यावरण के संतुलन को बनाने में सहायक होते है।

वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के लॉन को सदा हरीतिमा से आच्छादित रखने एवं हरियाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास किए जाने पर जोर दिया। पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के साथ ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम ) मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शिल्पा चौधरी, सीताराम प्रजापत, प्यारेलाल सहित अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here