पुलिस कांस्टेबल ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

0
173
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाने में मंगलवार देर रात पुलिस कांस्टेबल ने थाने की सीढ़ी की रेलिंग पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भरतपुर के गढ़ कुम्हेर निवासी हरिओम (35) के रूप में हुई है। पुलिस कांस्टेबल के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि किसी की गलती नहीं है। बच्चों का ध्यान रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाने मे कार्यरत हरिओम ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार साथी पुलिसकर्मियों से पता चला कि कांस्टेबल हरिओम देर रात तक थाना परिसर में ही था। रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात 1 बजे तक थाने के आस-पास उसे घूमते देखा गया। इसके कुछ देर बाद वह नहीं दिखा। सुबह जब पुलिसकर्मी थाने की सीढ़ियों के पास गए तो पता चला कि हरिओम ने रैलिंग पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

एसपी ने बताया कि हरिओम 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था और तब से इसी थाने में तैनात था। घटना के बाद हरिओम के कमरे की तलाशी ली गई।

सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी बीमारी और परिस्थितियों से परेशान होकर सुसाइड कर रहा है। नोट में उसने अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रखने की बात लिखी है। कॉन्स्टेबल के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। परिवार के लोगों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here