अवैध सट्टा, जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

0
33

जयपुर। जयपुर पूर्व जिले में अवैध सट्टा और जुआ  के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला विशेष टीम और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल, टैबलेट सहित बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंगल के सुपरविजन में और सहायक पुलिस आयुक्तों के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार

खोह नागोरियान थाना इलाके में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना पर पुलिस ने टीबा की ढाणी, गोनेर रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां से हंसराज मीणा (19) को गिरफ्तार किया गया।0पुलिस ने उसके कब्जे से01 टैबलेट,1 वाई-फाई राउटर, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 5 की-पैड मोबाइल और  चार्जर आदि जब्त किए। इस संबंध में थाना खोह नागोरियान में मामला दर्ज किया गया है।

मकान में जुआ खेलते 13 लोग पकड़े

ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में एक मकान में ताश पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार 620 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अबरार, आरिफ, मोहम्मद खालिद, विनोद सैनी, जाहिद खान, कैलाश सैनी, अरविंद दर्जी, रवि कुमार, मोहम्मद वसीम, सन्नी वाल्मीकि, आनंद खींची, नदीम और सुधीर ढोलिया शामिल हैं। सभी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध सट्टा, जुआ और हुक्का बार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here