अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारी रेड

0
28
Police raids hookah bar
Police raids hookah bar

जयपुर। ज्योति नगर थाना क्षेत्र में स्थित अपैक्स मॉल में संचालित कोड ब्लैक रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से 11 हुक्के, 7 चिलम, 13 पाइप और फ्लेवर युक्त तंबाकू के 28 खुले डिब्बे जब्त किए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, राजर्षि राज ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर 10 व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते हुए पाए गए। उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया, जिससे कुल 2 हजार रुपए वसूल किए गए।

रेस्टोरेंट के संचालक—मैनेजर खालिद खान (28), निवासी चिड़ावा, जिला झुंझुनूं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व ज्योति नगर थाना प्रभारी संतरा मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने किया, जिसमें हेड कांस्टेबल जयराम के साथ राकेश, प्रहलाद और सतीश कुमार शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि शहर में अवैध हुक्का बार संचालन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here