पुलिस ने मारा हुक्का बार पर छापा: संचालक गिरफ्तार

0
188
Police raided a hookah bar: the owner was arrested.
Police raided a hookah bar: the owner was arrested.

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नाइन बीन्स कैफे की आड में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने संचालक विजय विक्रम सिंह (25) निवासी नसीराबाद जिला अजमेर को गिरफ्तार किया। जबकि 24 युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा है और उनका कोटपा एक्ट में 48 सौ रुपये का चालान भी काटा है।

डीसीपी (क्राइम) अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर क्षेत्र स्थित नाइन बीन्स कैफे में नियमों के विरुद्ध हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात में छापामारी की।

जहां हुक्का पिलाते हुए कई युवक पकड़े गए। मौके से हुक्के, फ्लेवर और उपकरण जब्त किए गए। वहीं संचालक विजय विक्रम सिंह के खिलाफ स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट और एक्साइज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पकड़े गए युवकों से 4 हजार 800 जुर्माना वसूल किया गया और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

डीसीपी (क्राइम) अभिजीत सिंह ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here