नकली पान मसाला फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा

0
438

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने फैक्ट्री से एक युवक को गिरफ्तार कर पान मसाला बनाने वाली मशीन और नकली पान मसाला जब्त किया है। डीसीपी पूर्व कावेंद्र सागर ने बताया कि नकली पान मसाला बनाकर जयपुर शहर में कम दामों में सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस पर खोह नागोरिया इलाके में एक फैक्ट्री पर दबिश देकर वहां से भारी मात्रा में नकली पान मसाला जब्त किया है। आरोपियों के पास से एक ऑटो भी जब्त कया है। इस मामले में 33 वर्षीय अब्दुल वसीम निवासी सदभावना नगर खोह नागोरिया को गिरफ्तार किया है।

7 साल से फरार स्थाई वारन्टी राजेश गोयल गिरफ्तार

सात साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश गोयल को तीन स्थाई वारंटो में गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि 7 साल से फरार स्थाई वारन्टी राजेश गोयल निवासी विधाधर नगर जयपुर को 3 स्थाई वारंटों में गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here