डाक जीवन बीमा बना जयपुर वासियों की पहली पसंद: नगर मंडल ने रचा नया कीर्तिमान

0
52
Postal Life Insurance Becomes the First Choice of Jaipur Residents: City Division Sets a New Record
Postal Life Insurance Becomes the First Choice of Jaipur Residents: City Division Sets a New Record

जयपुर। जयपुर नगर मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। मार्च माह में ‘करोड़पति मंडल बनने’ के लक्ष्य के तहत चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से मंडल ने 1 करोड़ रुपए से अधिक प्रीमियम अर्जित करने के साथ 450 से अधिक पॉलिसियां हासिल कीं।

प्रवर अधीक्षक मोहन सिंह मीणा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में जयपुर नगर मंडल ने 3002 पॉलिसियों से 5.50 करोड़ रुपए का प्रथम प्रीमियम अर्जित कर पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मीणा ने बताया कि डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी। प्रत्येक डाकघर में टीमें गठित कर घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मंडल कार्यालय स्तर पर दैनिक मॉनिटरिंग की गई।

अभियान में मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, जयपुर जीपीओ, गांधी नगर, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, पीडब्ल्यूडी व जगतपुरा डाकघरों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि यह योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ डिप्लोमाधारी व स्नातक युवाओं के लिए भी लाभकारी है, जिसमें कम प्रीमियम पर अधिक लाभ व उच्च बोनस मिलता है।

मंडल ने प्रीमियम भुगतान के लिए फोन पे, यूपीआई, नेट बैंकिंग व ईसीएस जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। मीणा ने आमजन से इस विश्वसनीय योजना से जुड़ने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here