108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ का हुआ पोस्टर विमोचन

0
45
Poster of 108 Kundatmak Shri Ram Mahayagna released
Poster of 108 Kundatmak Shri Ram Mahayagna released

जयपुर। कोटि होमात्मक नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ 21 फरवरी से 1 मार्च तक सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन गेट नंबर 6 में होगा यह यज्ञ सिया रामदास जी महाराज की बगीची ढेहर के बालाजी महंत वैष्णव हरिशंकर दास महाराज वेदांती जी के सानिध्य में होगा। इससे पूर्व पोस्टर विमोचन किया गया। महाराज ने बताया कि इस यज्ञ में हवन सामग्री पूर्णतया शुद्ध एवं देसी गौ माता के देसी घी से आहुति के रूप में प्रदान की जाएगी एवं इस यज्ञ में पूरे भारतवर्ष से प्रसिद्ध साधु संत भाग लेंगे।

महोत्सव के तहत 2100 महिलाओं के द्वारा 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे रोड नंबर एक स्थित सन मून टावर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सत्य प्रकाश रावत, त्रिलोक खंडेलवाल, पूरन कायथ वाल,रुपेश शर्मा, पूरन सिंह, अक्षय जांगिड़ सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here