निम्बार्क जयंती महोत्सव पर कृष्ण बिहारी मंदिर से निकली प्रभात फेरी

0
407

जयपुर। श्री सर्वेश्वर संसद के तत्वावधान में निम्बार्क जयंती महोत्सव की शुरुआत शनिवार को चांदनी चैक स्थित श्री आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर से निकली को प्रभातफेरी के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने निम्बार्क भगवान के जयकारों से मंदिर को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। महोत्सव के तहत आज सुबह चांदनी चैक के श्रीआनंद कृष्ण बिहारी मंदिर से जयकारों के बीच प्रभातफेरी की शुरुआत हुई। प्रभातफेरी निम्बार्क भगवान के जयकारों के साथ गोविन्द देव जी मंदिर, बड़ी चौपड़, गोपाल जी का रास्ता, चौड़ा रास्ता होते हुए पुन:आनन्द कृष्ण बिहारी मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

हीरापुरा पावर हाउस स्थित निम्बार्क निकुंज बिहारी मंदिर में ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। शाम को श्री आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में बधाईगान उत्सव हुआ। निम्बार्क भक्तजनों ने सुमधुर बधाइयां गाईं। छह दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाम साढ़े चार बजे आनन्द कृष्ण बिहारी जी के मंदिर से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्रीजी महाराज भी सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा में जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पुष्कर के भक्त विशेष परिधान में कीर्तन करते चलेंगे। त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता होते हुए शोभायात्रा वापस श्री आनन्द कृष्ण बिहारी जी के मंदिर पहुंच कर सम्पन्न होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here