भजनों से किया श्याम प्रभु का गुणगान

0
36
Bhajan evenings were held in full swing in Shyam temples on Falgun Shukla Ekadashi.
Bhajan evenings were held in full swing in Shyam temples on Falgun Shukla Ekadashi.

जयपुर। मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर महिलाओं ने फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्री श्याम प्रभु का विशेष श्रृंगार किया गया। पुष्प वर्षा पर महिलाओं ने भजन गाए। एक मार्च को शाम पांच बजे से यहां फागोत्सव का आयोजन होगा।

श्याम रंग में रंगी सीकर रोड

एकादशी के उपलक्ष्य में भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का संगम उस समय देखने को मिला, जब श्री श्याम मंदिर सेवा समिति, विजयबाड़ी के तत्वावधान में 1100 ध्वजों की षष्ठम निशान पदयात्रा जयकारों के साथ निकाली गई। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ढेहर का बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्यजन उपस्थित रहे। पदयात्रा खेतान हॉस्पिटल चौराहा, अलका सिनेमा, रोड नंबर 01 गौरस भंडार, प्रताप नगर चौराहा और भोमियां जी का मंदिर होती हुई विजयवाड़ी पथ नंबर सात स्थित श्री श्याम मंदिर पहुुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया।

हारे के सहारे की जय हो और तीन बाण धारी की जय हो से सीकर रोड का वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों की मधुर धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पदयात्रा में सुसज्जित हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजों का लवाजमा साथ चल रहा था। आकर्षक झांकियां और रंगीन आतिशबाजी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में निशान लेकर चल रही थीं, वहीं युवा वर्ग पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुआ।

मार्ग में जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय, फल और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सेवा भाव से ओतप्रोत स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here