जेकेके में 12 अगस्त को देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

0
251

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सावन शृंगार के अंतर्गत सोमवार, 12 अगस्त को सायं 4:00 से 6:00 बजे रंगायन में देशभक्ति गीत गूंजेगे। राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर के कलाकार अपनी सुरीली आवाज में देश के वीर जवानों और भारत के गौरव का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here