जयपुर। भारतीय रत्न और आभूषण बंधुओं को अपनी तरह के अनूठे शो में नवीनतम आभूषण डिजाइन देखने का मौका मिलेगा क्योंकि भारत का अद्वितीय ज्वैलरी शो ’प्रैट बाई कोट्यूर इंडिया शो’ का चतुर्थीय संस्करण 19 फरवरी 2026 को मुंबई के ग्रैंड हयात-बांद्रा, में शुरू होगा। यह शो तीन दिवसीय 19 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 60 स्टाल्स हैं।
शो के आयोजक जैम एण्ड ज्वैलरी इन्फोरमेशन सेन्टर के आलोक काला ने बताया कि प्रैट बाई कोट्यूर इंडिया एक विशेष रूप से क्यूरेटेड बिजनेस बुटीक शो है जो अभिजात वर्ग समुदाय के लिए आभूषण निर्माताओं, डिजाइनरों और खुदरा विक्रेताओं को एक जगह मिलाता है। इंडियन ज्वैलर (’’आईजे’’) पत्रिका द्वारा शुरू की गई, कोट्यूर इंडिया बिजनेस बुटिक शो लक्जरी ज्वैलरी के अनुभव को बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। शो का स्थान – मुबंई – लक्जरी आभूषण बिरादरी के लिए आसानी से सुलभ हैं। शो का उद्घाटन जैम एण्ड ज्वॅलरी एक्सर्पोट प्रमोषन कॉसिंल के चेयरमैन कीरीत भंसाली करेंगे।
जयपुर से इस शो में भाग लेने वाले 23 मुख्य ज्वैलर्स जयपुर रत्ना, अचल ज्वैल्स, कालाजी ज्वैलरी, नाइन ज्वैलरी, पी.सी. तोतुका एण्ड सन्स, रामभजो, रानीवाला ज्वैलर्स, गीता श्याम ज्वॅलर्स, वैलनटाईन जड़ाऊ, गुरू कृपा डिजाइन स्टूडियो, व्हाइट लोट्स ज्वॅलरी, चौरड़िया ज्वॅल्स, माँ सती ज्वॅल्स प्रा. लि. और ज्वॅल्स बाई सेफोरा है। इस शो में कुछ प्रतिभागी मुम्बई, सूरत, बेंगलोर, अहमदाबाद व राजकोट से भी हैं।




















