निजी स्कूल को ई-मेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

0
41
Private school receives bomb threat via email
Private school receives bomb threat via email

जयपुर। शिप्राथ थाना इलाके में स्थित मॉर्डन स्कूल को ई-मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । जिसके बाद स्कूल को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्क्वायड डॉग टीम ने पुलिस थाने के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन वहां से कोई भी संदिग्ध बरामद नहीं हुई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली।

स्कूल के बाहर राहगीरों की लगी भीड़

बताया जा रहा है कि ई-मेल पर मॉर्डन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शिप्रापथ थाना पुलिस ने सुरक्षा एजेन्सी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। अचानक से स्कूल में पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को देख स्थानीय लोगों की स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लोगों को स्कूल में बम होने की जानकारी प्राप्त हुई वैसे ही माहौल सनसनी भरा हो गया। लेकिन पुलिस ने लोगों से समझाईश कर उन्हे मौके से दूर रहने की सलाह दी। जिसके बाद भीड़ तीतर -बीतर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here