लोहड़ी पर साकार होगी पंजाब की संस्कृति

0
193
Happy Lohri 2025
Happy Lohri 2025

जयपुर। पंजाबी समाज का पर्व लोहड़ी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पंजाबी समाज के लोग लोहड़ी प्रज्जवलित कर अग्नि देवता की पूजा करेगे। अग्नि की सात बार परिक्रमा करते हुए तिल, गुड़, चावल और भुने हुए मक्के की आहुति अर्पित कर परिवारजनों की कुशलता की मंगल कामना करेगे। मुख्य आयोजन राजा पार्क चौराहे पर होगा। जहां मुख्य आयोजन राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित किया जाएगा।

यहां हजारों की संख्या में पंजाबी समाज के लोग जुटेगे। पूजा-अर्चना के बाद भंगड़ा और गिद्दा नृत्य की धूम मचेगी। लोग एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई भी देगे। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे। इसके अलावा जयपुर के आदर्शनगर, जवाहरनगर, सेठी कॉलोनी, गुरूनानकपुरा, वैशालीनगर में भी लोहड़ी पर्व उत्साह और उमंग के सथ मनाया जाएगा। नव वधुओं और हाल ही में मां बनी महिलाओं में लोहड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखेगा। परिवार की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं ने बहु से पूजा-अर्चना करवाईगी।

लोहड़ी पर नई फसलों की भी पूजा की जाएगी। अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न अर्पित किए जाएगे। इसके बाद परिवार के लोगों ने अग्नि की परिक्रमा करेगे। सोमवार सुबह से पंजाबी समाज के लोगों केद घरो में लोहड़ी का उल्लास देखने को मिलेगा। मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है। कहते हैं कि अग्निदेव और सूर्य को फसल समर्पित करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है और उनसे आने वाले समय में भी अच्छी फसल, सुख-समृद्धि की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here