जयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 द्वारा ज्वेलरी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित नाम एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ी वाला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट जैम एंड ज्वैलरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा रत्न व्यवसाय एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है।
डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने बताया कि राजू मंगोड़ी वाला लंबे समय से ज्वेलरी उद्योग के विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमेटी को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं प्रख्यात रत्न व्यवसायी अजय काला सहित अनेक प्रमुख जौहरियों एवं उद्योग से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ज्वैलरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलेंगी तथा रोटरी के सेवा कार्यों को भी गति मिलेगी।
राजू मंगोड़ी वाला की इस नियुक्ति को ज्वैलरी क्षेत्र में सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल संगठन बल्कि पूरे उद्योग को लाभ मिलने की संभावना है।




















