राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ‘रक्षित’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0
39
'Rakshit' self-defense training program organized at National Institute of Ayurveda
'Rakshit' self-defense training program organized at National Institute of Ayurveda

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्राओं के लिए ‘रक्षित’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोरावर सिंह गेट स्थित संस्थान के सभागार में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मालिनी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मीता कोटेचा उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता संस्थान के कुलपति संजीव शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि वंदना से हुई। इस दौरान कलिका यूनिट की टीम ने छात्राओं और महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तरीके सिखाते हुए लाइव डेमो प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्थान की महिला विभागाध्यक्षों और महिला संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा कलिका यूनिट के सदस्यों को स्मृति-चिह्न और किट प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here