सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में संपन्न हुई राम रस वर्षा

0
97
Shadow celebration of Hanuman birth anniversary
Shadow celebration of Hanuman birth anniversary

जयपुर। सोडाला इलाके में स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में राम रस वर्षा ,घट -घट के वासी श्रीराम कथा का आयोजन हुआ।श्रीराम कथा में में आरएस पंकज ओझा ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। अपनी मधुर वाणी से कथा वाचक पंकज ओझा ने श्रद्धालुओं को राम नाम संकीर्तन में भाव विभोर कर दिया। कथा का शुभारंभ जगतगुरु द्वाराचार्य अवधेशदास महाराज के सान्निध्य में हुआ।

कथा वाचन पंकज ओझा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के ऐसे प्रसंग सुनाए, जो आमतौर पर कथाओं में सुनने को नहीं मिलते। उन्होंने बताया कि रामत्व केवल राजधर्म नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और करुणा की भावना है। कथा सुनने के दौरान लोग कई बार भावुक हो गए और आंखें नम हुईं।

21 हजार लीटर गंगाजल से होगा भोले नाथ का अभिषेक

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर और महासचिव गब्बर कटारा ने बताया कि 4 अगस्त को सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल गंगाजल सेवा अभिषेक कार्यक्रम होगा। इसमें हरिद्वार से मंगाया गया 21 हजार लीटर गंगाजल मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here