घुमंतू बस्ती में मनाया गया रामोत्सव ,हवन कर अर्पित की गई आहुतियां

0
445
Ramotsav was celebrated in the nomadic settlement
Ramotsav was celebrated in the nomadic settlement

जयपुर। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों घरों के साथ घुंमतू बस्तियों में भी धूमधाम से रामोत्सव मनाया गया। विश्वकर्मा रोड नम्बर-17 के आकेड़ा डूंगरी स्थित घुमंतू जाति बस्ती में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर रामोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास ने राम लला के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष और बलिदान के बाद देश को दीपोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथि निम्स यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ पंकज सिंह, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा थे। घुमंतू कार्य के महानगर प्रमुख राकेश शर्मा ने बताया कि राममय माहौल में हनुमान चालीसा पाठ और भजन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली ने नौ कुंडीय गायत्री-श्रीराम महायज्ञ में विश्व कल्याणार्थ आहुतियां अर्पित कीं।


बस्ती के लोगों ने सपरिवार राम गायत्री महामंत्र से आहुतियां अर्पित की।

व्यासपीठ से मनोज पारीक और उमाशंकर खंडेलवाल ने कहा कि राम इस देश के प्राण है। संस्कृति का आधार है। सभी लोगों को प्रसाद स्वरूप वेद माता गायत्री का चित्र, गायत्री चालीसा भेंट की। बस्ती में संचालित बाल संस्कार शाल के बच्चों को कॉपी और स्टेशनरी भेंट की। इस अवसर पर निम्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

राम कुंड वाले भौमियां जी महाराज मंदिर

सीकर रोड हरमाड़ा क्षेत्र के राम कुंड वाले भौमियां जी महाराज मंदिर में तीन दिवसीय ग्यारह कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रारंभ में गणेश और मंडल पूजन किया गया। मंदिर पुजारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ देवता का आहुतियां अर्पित की। 24 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here