सरस निकुंज में धूमधाम से मनाया रंग पंचमी महोत्सव

0
49
Rang Panchami festival celebrated with great pomp in Saras Nikunj
Rang Panchami festival celebrated with great pomp in Saras Nikunj

जयपुर। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार को रंग पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुभाष चौक स्थित पानों का दरीबा सरस निकुंज आचार्य पीठ में श्री सद्गुरु सरकार अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में रंग पंचमी महोत्सव आयोजित हुआ।

सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुरजी का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें गुलाल अर्पित किया गया। ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए इत्र सेवा पूजन किया गया। वैष्णव जनों ने श्रृंगार पदों का गायन किया और श्रद्धालुओं को गुलाल प्रसादी धारण कराई गई।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इसी कारण भक्तजन आकाश की ओर रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाते हैं।

छोटी काशी जयपुर के विभिन्न मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ रंग-गुलाल से उत्सव मनाया गया और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here