रंगीला फागोत्सव एक मार्च को

0
33
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month

जयपुर। दादी का फाटक मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में एक मार्च को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रंगीला फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में मनु महाराज के सान्निध्य में आयोजित विकास नगर विकास समिति की बैठक इस आशय का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि सभी ने फागोत्सव को शानदार बनाने का संकल्प लिया। फागोत्सव में फाल्गुनी भजन, रास लीला, मयूर नृत्य, फूलों की होली, चंग-ढप पर शेखावाटी धमाल मुख्य आकर्षण होंगे। गत दिनों देवधारा बस्ती में संपन्न हुए विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर होलिका दहन के लिए सुगन्धित सामग्री का विवरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन विकास नगर विकास समिति और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के संयुक्त तत्वावधान में होगा। फागोत्सव से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक नव विवाहित दंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गायत्री महायज्ञ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here