July 1, 2025, 2:20 pm
spot_imgspot_img

प्राचीन काल से राष्ट्र धर्म निभा रहा है राव राजपूत समाज: भजन लाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राव राजपूत समाज प्राचीन काल से अपना राष्ट्र धर्म निभाता आ रहा है। जब भी कोई राष्ट्र धर्म से अलग होता था तो राव राजपूत समाज ने ही उसे राष्ट्र धर्म याद दिलाया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समाज के शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में हमारा देश और समाज अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ था, उन रियासतों में राव राजपूत जरूर होता था, जो उन्हें दिशा दिखाता था। आज जहां भी राव राजपूत समाज है वहां राष्ट्र धर्म की बात होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह युवाओं में एक नई प्रेरणा का संचार करेगा। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए राव राजपूत महासभा के अध्यक्ष राव प्रहलाद सिंह देवपुरा ने कहा राव राजपूत समाज देश और संस्कृति के समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा। राव राजपूत समाज देश को जब जैसी जरूरत पड़ी वैसी भूमिका निभाई। देश और संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की और इन योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

उपस्थित लोगों ने एक पेड़ नाम के नाम लगाने का भी संकल्प लिया। देवपुरा ने देशभर से आए राव राजपूत समाज के लोगों का स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने उनका सम्मान किया। राजपूत महासभा के अध्यक्ष राव प्रहलाद सिंह देवपुरा, मुख्य संरक्षक लादू सिंह ठिकरिया, महासचिव हेमन्त सिंह फतेहपुर, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह मारोठपुरा, भाजपा जालौर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह एवं अन्य ने मुख्यमंत्री का तलवार, श्रीफल, शॉल, गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान बिड़ला ऑडिटोरियम भारत माता औ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन करण सिंह ने किया।

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

इस मौके पर मुख्य संरक्षक लादू सिंह ने मुख्य कार्यकारी के सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। युवा कार्यकारिणी के संरक्षक सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, महासचिव देवराज सिंह, कोषाध्यक्ष गगन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में साढ़े तीन सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में चयनित प्रथम विद्यार्थी को लैपटॉप एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को टेबलेट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने एक खिलाड़ी का भी सम्मान किया। कक्षा दस और 12 बोर्ड की परीक्षा में 80 प्रतिशत, स्नातक में 75 प्रतिशत, स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा एमबीबीएस, आईआईटी, पीएचडी, आईआईएम, सीए, जिला या राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगी सम्मान किया गया। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को दुपट्टा पहनाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

जयपुर में दिखा लघु भारत

महासभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में देश भर से समाज बंधु जुटे। बिड़ला ऑडिटोरियम राजपूती आन बान शान की प्रतीक केसरिया साफा पहने सफेद वेशभूषा पहने समाज बंधुओं से खचाखच भरा हुआ था। सम्मेलन में हाड़ौती, शेखावाटी, मारवाड़, मेवाड़, वागड़ अंचल के साथ-साथ मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, दक्षिण भारत, उत्तर प्रदेश के समाज बंधु भी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में देश के सभी क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं के कारण बिड़ला ऑडिटोरियम में लघु भारत का दृश्य साकार हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles