दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: 17 वर्षीय युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म

0
23
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में 17 वर्षीय युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि परिचित आरोपी 17 वर्षीय युवती को बहला- फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। जिसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को पांच दिन तक बंधंक बना उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की। लेकिन आरोपी बार -बार पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने रविवार देर शाम तकनीकी सहायता के आधार पर उसे पोक्सो एक्ट के तहत ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here