महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म: आरोपी ने झांसा दे बनाया अश्लील वीडियो

0
42
rape
rape

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील वीडियों के आधार पर पति को छोड़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। एक साल तक ब्लैकमेलिंग से परेशान होने के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शातिर बदमाश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर में रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया है कि करीब दो साल पहले आरोपी युवक से उसकी मुलाकात एक बर्थ-डे पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनो की मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। एक साल पहले आरोपी ने झांसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया और होटल में ले गया।

जहां पर नशीला पेय पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियों बना लिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी दे चुप करवा दिया।

जिसके बाद आरोपी वीडियों वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसकी आबरु से खेलता रहा। शातिर बदमाश ने अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पति को छोड़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

रोज-रोज की धमकियों से परेशान होकर आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी को थाने ले जाकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here