राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किए ठाकुर राधा गोविंद देवजी के दर्शन

0
233

जयपुर। पावन उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर श्री गोविंद धाम ठिकाना मंदिर गोविंद देवजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी महाराज के दर्शन करने राजभोग झांकी में पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष श्रद्धा एवं भक्तिभाव का माहौल रहा।

मंदिर के श्रीमन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज ने भागवत का चौखट पूजन करवाया। इसके बाद ठाकुर श्रीजी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप उन्हें शॉल,दुपट्टा, प्रसाद, ठाकुर श्रीजी की छवि एवं श्री गोविंद धाम शिव मंदिर का लघु स्वरूप भेंट किया गया।

महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने मंदिर के इतिहास,परंपरा और महत्व की जानकारी भी उन्हें विस्तार से प्रदान की। उन्होंने मोहन भागवत द्वारा किए जा रहे सनातन धर्म के विभिन्न सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा हिंदू राष्ट्र परिकल्पना के आवाहन का संदेश भी प्रकट किया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और भावपूर्ण वातावरण में उत्सव संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here