राज्यसभा उप चुनाव नामांकन के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे रवनीत सिंह बिट्टू का जोरदार स्वागत

0
335
Ravneet Singh Bittu received a warm welcome at the BJP office after filing his nomination for the Rajya Sabha by-election
Ravneet Singh Bittu received a warm welcome at the BJP office after filing his nomination for the Rajya Sabha by-election

जयपुर। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू नामांकन भरने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि भाजपा कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, नाहर सिंह जोधा, मोतीलाल मीणा, भाजपा महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगडी, जितेंद्र गोठवाल ने रवनीत सिंह बिट्टू को शुभकामनाएं दी।

भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल के साथी विधायकों तथा प्रदेश भाजपा नेताओं का जो प्यार मिला, उसके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज पार्टी ने मुझे राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बना कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसके लिए मैं भाजपा का आभारी हूं। अब मेरी जन्म भूमि पंजाब है और अब कर्म भूमि राजस्थान हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का मैं पूर्ण रूप से निर्वहन कंरूगा और किसी तरह से प्रदेश की जनता को लाभ देने से पीछे नहीं हटूंगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा की जो टीम है, वह बहुत अच्छी है और मैं उसी टीम में शामिल हुआ हूं। मुझे राजस्थान की पगड़ी पहनाई गई है। पंजाब के साथ राजस्थान की इस पगड़ी की आन-बान और शान को और ऊंचा लेकर जाऊंगा। भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, मिथिलेश गौतम, स्टेफी चौहान, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here