सोनाली राउत के खुलासों से हिला रियलिटी शो

0
46
Reality Show Rocked by Sonali Raut's Revelations
Reality Show Rocked by Sonali Raut's Revelations

मुंबई: रियलिटी शो की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाइयों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इस बार मामला जुड़ा है बिग बॉस मराठी 6 और अभिनेत्री सोनाली राउत से, जिन्होंने शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी है। उनका दावा है कि शो के दौरान उन्हें अस्वच्छ माहौल, भूख, नींद की कमी और मानसिक-शारीरिक दबाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसने उनकी सेहत पर गहरा असर डाला।

सोनाली के मुताबिक, घर के अंदर की हालत बेहद चिंताजनक थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किचन में चूहों की मौजूदगी, खाने में कॉकरोच और सीमित संसाधनों के कारण प्रतियोगियों को बेहद असहज परिस्थितियों में रहना पड़ा। उनका कहना है कि 17 लोगों के लिए एक ही वॉशरूम का इस्तेमाल कराया गया, जहां साफ-सफाई का अभाव था। इतना ही नहीं, तौलिया, बेडशीट और जरूरी व्यक्तिगत चीजों को साझा करने की मजबूरी भी थी, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया।

अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि इन हालातों के चलते उन्हें स्केबीज़ जैसी संक्रामक बीमारी हो गई, जिसका असर शो से बाहर आने के बाद भी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी अपीलों को नजरअंदाज किया गया।

इस विवाद ने रियलिटी टीवी की नैतिकता और प्रतियोगियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोनाली के खुलासों ने मनोरंजन की दुनिया में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here