जयपुर में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने किया सुसाइड

0
38
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव उनके घर में बेडशीट से बनाए गए फंदे पर लटका मिला।

थानाधिकारी प्रभु सिंह के अनुसार उदयपुर निवासी अजय अरोड़ा (45) पुत्र ओमप्रकाश, जो आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में रीजनल हेड के पद पर कार्यरत थे, ने यह कदम उठाया। करीब एक वर्ष पहले उनका ट्रांसफर जयपुर हुआ था और वे चित्रकूट नगर के सेक्टर-9 में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी उदयपुर में ही रहती हैं।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार पड़ोसी के किसी काम से घर पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here