जयपुर। नारायण विहार थाना इलाके में मामूली कहासुनी के बाद रिश्तेदारों ने अधेड़ युवक पर लाठी-डंडों से प्राण घातक हमला कर दिया और पीड़ित को बुरी तरह जख्मी करने के बाद मौके से फरार हो गए। आरोपियों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने जवाई को दी। जवाई ने मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गौरतलब है कि कनक विहार, धाबास निवासी लल्लू लाल शर्मा रविवार 22 मार्च को किसी निजी स्कूल के शुभारंभ में शामिल होने आए थे। इसी दौरान रिश्तेदार मोहन लाल शर्मा श्रीराम कॉलोनी निवासी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच कर दी। अन्य लोगों की समझाईश पर मोहन लाल वहां से चला गया।
कार्यक्रम समापन के बाद जैसे ही पीडित वहां से निकला तो रिश्तेदार मोहन लाल शर्मा अपने पुत्र आर्यन ,बहनोई विष्णु व एक अन्य युवक के साथ गणपति नगर में पीड़ित को रोक लिया और उसके स्कूटर की हवा निकाल दी। जिसके बाद सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से पीड़ित से जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है की मारपीट के दौरान आरोपी रिश्तेदार मोहन लाल शर्मा ने पीड़ित के गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली और उसके पुत्र आर्यन ने पीड़ित की जेब में रखे 18 हजार रुपए निकाल लिए। चीख -पुकार की आवाज सुन कुछ लोग पीड़ित को बचाने पहुंचे तो आरोपी रिश्तेदार मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के जवाई ने उसे निजी अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

















