श्री गणेश मित्र मंडल के 27वां गणपति महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

0
277

जयपुर। श्री गणेश मित्र मंडल संस्थान की पदाधिकारियों की बैठक कर 27 वां गणपति महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पदाधिकारियों ने बैठक में 27 वा गणपति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंडल परिवार के सदस्य पदाधिकारी से विचार विमर्श किया गया। गणपति महोत्सव रविवार को गणेश चौक सांगानेरी गेट पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार गणपति महोत्सव में गणेश जी महाराज को फूलों से सजाया जाएगा ।

गणेश जी महाराज को 1100 लड्डुओं का महा भोग लगाया जाएगा। दिल्ली व हरियाणा के कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। बाहुबली हनुमान जी महाराज की विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी। विख्यात कलाकारों द्वारा भजन संध्या की जाएगी साधु महात्माओं द्वारा 1100 दीपों की महा आरती की जाएगी। मिल्क रोज का प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में मंडल परिवार के अध्यक्ष राजकुमार पलडिया, महामंत्री जगदीश सैनी,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोदीका,सचिन जसपाल सिंह, संगठन मंत्री कन्हैया लाल साहू , कहर सिंह,स्वागत मंत्री मनीष अग्रवाल, प्रचार मंत्री बाबूलाल जांगिड़,सदस्य विनोद, साहू, शुभम पलडिया आदि मंडल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here