हिंगोनिया गो-पुनर्वास केंद्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

0
54

जयपुर। मकर संक्रांति एवं षटतिला एकादशी के शुभ संयोग पर हिंगोनिया गो- पुनर्वास केंद्र में श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट (गुप्त वृंदावन धाम) के तत्वावधान में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रातःकाल 51 कुण्डीय यज्ञ/हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद गोमाता की परिक्रमा, हरा चारा सेवा, गुड़ सेवा एवं भक्तों के दर्शन-व्यवस्था की गई। आयोजन गौशाला परिसर के बीचों-बीच संपन्न हुआ, जहाँ लगभग 16,000 गोमाताओं की सेवा नियमित रूप से होती है।

दिनभर भक्तों ने गौसेवा में भाग लिया, पतंग महोत्सव का आनंद लिया तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई। दिनभर भक्तों ने गौसेवा में भाग लिया, पतंग महोत्सव का आनंद लिया तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रघुपति दास ने बताया कि यह पर्व अब प्रतिवर्ष एक प्रेरणादायी परंपरा बन रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।आयोजन की प्रेरणा-शक्ति श्रील प्रभुपाद जी की कृपा एवं मार्गदर्शन रहा, जिनकी प्रेरणा से गौसेवा और वैदिक संस्कृति का प्रचार निरंतर बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here