नव वर्ष के प्रथम बुधवार को श्री नहर के गणेश जी में हुए धार्मिक अनुष्ठान

0
290

जयपुर। ब्रह्मपुरी माऊण्ट रोड़ पर स्थित अतिप्राचीन दाहिनीं सूंड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज के मंदिर में नववर्ष -2025 के प्रथम बुधवार को अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि नव वर्ष के पावन अवसर पर मंदिर महंत पंड़ित जय शर्मा के सानिध्य में प्रातः गणपति महाराज को नवीन पौशाक व साफा धारण करवाया गया।

जिसके पश्चात मंगला आरती प्रातः साढ़े 5 पर की गई । प्रातः सवा 7 पर नियमित आरती कर श्री गणपति अथर्वशीर्ष व ऋगवेदोक्त गणपति मात्रिका के पठन किया गया । दोपहर डेढ़ बजे से 2 बजे के मध्य गणपति को मोदक भोग अर्पित कर शयन करवाया गया । प्रभु गणपति की सायंकालीन महाआरती 251 दीपकों के संपन्न हुई तथा रात्रि 12 बजे शयन आरती की गई ।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारों से भी सजाया जाएगा एवं सायंकालीन आरती के बाद सुप्रसिद्ध गायक वादक कलाकारगणों ने भजन संध्या के अन्तर्गत अपने भक्तिसुमन अर्पित किए । मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुखसमृद्धि दायक व विघ्ननिवारक रक्षासूत्र वितरित किए गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here