गणतंत्र दिवस: मंदिरों में सजी विशेष तिरंगा झांकी

0
288
Republic Day: Special tricolor tableau decorated in temples ​
Republic Day: Special tricolor tableau decorated in temples ​

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में शुक्रवार को शहर के मंदिर भी तिरंगा रंग में रंगे नजर आए। इस बीच ठाकुरजी को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिरों में भगवान के समक्ष विशेष तिरंगा झांकियां सजाई गई। साथ ही विशेष श्रृंगार किया गया।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी को तिरंगा पोशाक धारण करवाई गई। वहीं खोले के हनुमानजी मंदिर में भी हनुमान जी महाराज को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई। गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में सभी विग्रहों का तिरंगा थीम पर श्रृंगार किया गया। इस दौरान जगमोहन को तिरंगा झालर, गुब्बारों से सजाया गया। इसके अलावा गोनेर स्थित लक्ष्मी जगदीश मंदिर जगदीश जी महाराज को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई।

इसके अलावा सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में भी तिरंगा झांकी सजाई गई। अम्बाबाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का विशेष श्रृंगार कर तिरंगा की पोशाक धारण करा तिरंगे की आकर्षक झांकी सजाई गई। वहीं भांकरोटा भोज्यावास में साईं बाबा के पास आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं श्री वेदपाल त्यागी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हनुमान,माताजी सहित अन्य भगवानों को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here