अवैध शराब बिक्री को लेकर कॉलोनी वासियों में रोष

0
26

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में रविवार देर रात अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कॉलोनीवासी और शराब बेचने वालों के खिलाफ जमकर महासुनी हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग अपने आपे से बाहर हो गए और गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियों और वहां खड़ी बाइकों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

जिसके बाद एक बाइक में आग लगा कर उसे स्वाहा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगो को खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में 12 से ज्यादा लोगों को राउंड अप कर दिया।

थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि थाना इलाके में स्थित केके फैक्ट्री के पास शराब की एक दुकान पर रविवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे अवैध शराब ब्रिकी को लेकर कॉलोनीवासियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विरोध के दौरान दोनों पक्षों में हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि शराब दुकानकर्मियों के मारपीट करने पर कॉलोनी के लोगों भी उग्र हो गए और उन्होने शराब की दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइक और एक स्कॉर्पियों में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नही, एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महेश नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को शांत करवाया। हालात पर काबू पाकर उपद्रव मचाने वाले 12 से ज्यादा लोगों को राउंडअप किया। हमले में घायल रामवतार सैनी के परिजनों का कहना है कि ठेका बंद होने के बावजूद अंदर से एक छोटे सुराख के जरिए शराब बाहर खड़े लोगों को दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here