सेवानिवृत्त कर्मचारी यज्ञ के साथ सामूहिक रूप से मनाएंगे जन्मदिन संस्कार

0
34
Yagya
Yagya

जयपुर। सचिवालय में राजकीय सेवा कर सेवानिवृत हो चुके पूर्व कर्मचारी-अधिकारी मंगलवार को हरिपुरा में जल भवन के पास स्थित पेंशनर भवन में सामूहिक रूप से जन्मदिन और विवाह दिवस गायत्री यज्ञ के साथ मनाएंगे। दिसंबर माह में जिनका जन्मदिन था या विवाह दिवस था वे लोग परिवार सहित जुटेंगे और पुराने साथियों के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन -विवाह दिवस की खुशियां मनाएंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मुन्नालाल ठाड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सभी साथियों के बीच आध्यात्मिक चेतना, आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। सभी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां प्रदान की जाएगी।

गोपाल सिंह, भंवर लाल, महेन्द्र प्रकाश अरोड़ा, सोभाग्यमल जैन, राधाकिशन सैनी, बालकृष्ण पावा, हरीश चन्द चेतवानी, घनश्याम बागोटिया, नानकराम बलाई, बी.एन. श्रीवास्तव, आर.पी. कुलश्रेष्ठ, राधेश्याम उपाध्याय, नारायणदास तीर्थानी, लोकेन्द्र कुमार त्रिपाठी, गोविन्द नारायण गुप्ता, चन्द्रकान्ता मालाकार, बसन्त कूलवाल, दिनेश चन्द्र शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा एवं मधुसूदन कालूण्डिया अपना जन्मदिन संस्कार मनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here