रिवीजन टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर मरीज को दिया नया जीवन

0
25

जयपुर। जयपुर शहर के एसआरके ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चिकित्सकों ने सफल रिवीजन टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन देने में सफलता हासिल की है। हॉस्पिटल के डॉक्टर विकास गुप्ता के निर्देशन में यह सर्जरी हुई। गुप्ता ने बताया कि मरीज के पूर्व में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो चुकी थी लेकिन यह हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन के बाद करीब चार बार डिस्लोकेट हो चुका था, जिसके चलते मरीज का चलना फिरना बंद हो चुका था।

गुप्ता ने बताया कि एसआरके अस्पताल में मरीज का एमआरआई सीटी स्कैन एक्सरे करवाने के बाद सामने आया कि इम्प्लांट शुरू से ही माल पोजीशन में लगा हुआ है, एसिटाबुलम कप में झुकाव कोण लगभग 90 डिग्री तक था, जिसकी वजह से जैसे ही मरीज पैर मोड कर बैठने की कोशिश करती थी कि इम्प्लांट डिस्लोकेट हो जाता था।

इसके बाद चिकित्सकों ने गलत पोजिशन इम्प्लांट को निकाल कर रिवीजन टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की और इंप्लांट को सही एंगल में किया गया एवं ऑपरेशन में ज्वाइंट स्टेबिलिटी भी कन्फर्म की गई। ऑपरेशन के अगले दिन मरीज की बेड साइड सिटिंग घुटने मोबिलाइजेशन और डब्ल्यूटी बेयरिंग विथ वॉकर स्टार्ट किया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है एवं हर तरह के मूवमेंट कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here