राइजिंग राजस्थान को देश और विदेश से मिल रहा समर्थन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

0
183
Rising Rajasthan is getting support from the country and abroad: Chief Minister Bhajan Lal SharmaRising Rajasthan is getting support from the country and abroad: Chief Minister Bhajan Lal Sharma
Rising Rajasthan is getting support from the country and abroad: Chief Minister Bhajan Lal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सांगानेर पहुंचकर प्रधान वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की। भाजपा सांगानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार व्यक्ति के मन में उमंग, उल्लास और खुशी लेकर आता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का दिव्य और भव्य मंदिर बना है, इसलिए इस वर्ष की दीपावली खास है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने दस महीने हो चुके हैं, इस दौरान जो परिवर्तन आया है वो सभी ने देखा है। पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता हुआ। मानसून में अच्छी वर्षा से प्रदेश के बांध भी भरे हैं। किसान खुशहाल है, क्योंकि फसलों का अच्छा दाम मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश की आठ करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। इस वर्ष जो बजट पेश किया गया, जिसमें सभी सौ दो विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट खर्च से लेकर विकास कार्यों के लिए जमीन अलॉटमेंट के कार्य किए गए हैं। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी एवं इस वर्ष 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।

युवा तैयारी करें, क्योंकि 2 वर्ष का भर्ती कलेण्डर भी निकाला गया है। कैबिनेट में 90 हजार भर्तियां निकालने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, आने वाले समय में उनकी भी विज्ञप्तियां आएंगी। 60 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती होने से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। निजी क्षेत्र में भी 6 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर तक राइजिंग राजस्थान होने जा रहा है। विदेशों से, प्रवासी राजस्थानियों एवं उद्योगपतियों से हमें समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में निवेश आकर्षित किया जा रहा है। निवेश करने वाले हर व्यक्ति की मदद के लिए सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कार्य करने की ताकत सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here