एसआई भर्ती रद्द करवाने की मांग को लेकर जयपुर में आरएलपी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

0
326

जयपुर। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर शनिवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ,आरएलपी अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ जालूपुरा स्थित आवास से पैदल शहीद स्मारक पहुंचे और एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग उठाई।

सांसद ने पीटीआई परीक्षा के छात्रों के दस्तावेज का पुन: सत्यापन कराने सहित कई विषयों पर भी अपनी बात रखी वहीं मीडिया से संवाद करते हुए भजनलाल सरकार पर कई आरोप लगाए और राजस्थान लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार की बात भी उठाई।

दस्तावेजों के साथ आरएएस 2018 भर्ती को लेकर यह बात कही

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है,इसके कई प्रमाण है , इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पदमा चौधरी नामक एक अभ्यर्थी जिसकी आरएएस 2018 में 24 वीं रैंक थी और इस अभ्यर्थी ने आरएएस मैंस के 4th पेपर में अंग्रेजी के प्रश्न संख्या 34 का उत्तर भी नहीं लिखा , उसमें उस मूल्यांकनकर्ता ने पहले तो शून्य नंबर दिए मगर इसके बाद 7 नंबर दे दिए जिससे उसकी रैंक 24 हो गई।

यह पूरी सांठ गांठ आरपीएससी के चेयरमैन व कई सदस्यों तथा कोचिंग माफियाओं व सत्ता में बैठे युवाओं के सपनो के सौदागरों के संरक्षण के बिना सम्भव नहीं था, इस अभ्यर्थी के साक्षात्कार में भी 72 मार्क्स दिए गए जो बहुत अधिक है जो बिना सांठ – गांठ असंभव है ,बेनीवाल ने कहा कि जयपुर के एक बड़े कोचिंग संस्थान स्प्रिंग बोर्ड ने फर्जीवाड़े से एसडीएम बनी इस पदमा चौधरी को रॉल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया तथा अपनी कोचिंग के पब्लिकेशन से फर्जीवाड़े से आरएएस बनी पदमा चौधरी के नाम से हिंदी की बुक प्रकाशित करवाई तथा उसमें केवल उसके हिंदी का पेपर ही प्रकाशित किया क्योंकि अंग्रेजी के पेपर में तो खाली पेज में भी 7 मार्क्स दे रखें थे,सांसद बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा व राज्यपाल को एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के युवाओं के हित में राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग करके उसका पुनर्गठन करने तथा इस मामले की जांच सीबीआई से करवाते हुए फर्जीवाड़े से आरएएस बनी पदमा चौधरी को तत्काल निलम्बित करने व साथ ही आरपीएससी के उस वक्त के तमाम उन सदस्यों और अधिकारियों को गिरफ्तार किया करने और उस वक्त के तमाम अभ्यर्थियों की कॉपियों को सार्वजनिक करने की मांग उठाई |

कैंडल मार्च भी निकाला

शनिवार शाम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत हुए नागरिकों को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित की,सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद के खात्मे की मांग उठाई,बेनीवाल ने पीएम मोदी से पाक अधिकृत कश्मीर को फिर से भारत के हिस्से में लेने की मांग उठाई,बेनीवाल ने कहा कि मोदी को अब भाषण देने का नहीं कुछ करने का समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here