झूले की पालकी में बैठ नगर भ्रमण को निकले साईं बाबा

0
164

जयपुर। बापूनगर-मोती पार्क स्थित श्री साईं धाम के 20वें स्थापना दिवस पर रविवार सुबह कांकड़ आरती व हवन के साथ साईं पालकी महोत्सव की शुरुआत हुई। इस बीच दोपहर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। विधायक कालीचरण सराफ ओर पूर्व चेयरमैन संजीव शर्मा ने बाबा की आरती की ओर बाबा को झूला झुलाया।

श्रद्धालुओं ने महाआरती की। हाथी,घोड़े, ऊंट और शाही लवाजमे के साथ झूले की विराजमान कर साई बाबा को नगर भ्रमण कराया गया। इस महोत्सव के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

आयोजक श्वेता शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में साईं बाबा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके चलते पूरे मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है। साथ ही रविवार शाम को झूले की पालकी में साईं बाबा को विराजमान कर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

इस पालकी शोभायात्रा में भक्त नाचते हुए चलेे। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह कर पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने दीपकों से आरती उतारी। पालकी यात्रा बापू नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची और देर रात 10 बजे शेज आरती हुई।

इससे पहले सुबह साईं बाबा मंगल स्रान के बाद काकड़ आरती की गई। इसके बाद सामूहिक हवन शुरू हुआ, भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की और इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान संजय मामा,कमल शर्मा,अनिल अग्रवाल,विष्णु,अजय,शैतान, उज्ज्वल, कृष्ण और सहित अन्य लोग शामिल रहे।

दो घंटे तक होगा पादुका पूजन

आयोजन से जुड़ी श्वेता शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो फरवरी (बसंत पंचमी)की सुबह 9 बजे से पादुका पूजन होगा। पूजा-अर्चना दो घंटे तक चलेगी। साथ ही बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएगे। इसके अलावा एक मेडिकल का आयोजन भी जाएगा। जिसमें विशिष्ठ चिकित्सकों की टीम की ओर से कैंप में पधारे लोगों का जांच परीक्षण भी किया जाएगा।

साथ ही कई जांच भी निशुल्क की जाएगी। वहीं मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा प्रसादी शुरू होगी। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पंगत में बैठकर प्रसादी पाएंगे। इस बीच साई भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here