गीता गायत्री मंदिर से अमरनाथ यात्री को संत महंतों ने किया रवाना

0
541
Saints and saints sent off Amarnath pilgrims from Geeta Gayatri Mandir
Saints and saints sent off Amarnath pilgrims from Geeta Gayatri Mandir

जयपुर। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा प्रदोष सेवा समिति पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में अमरनाथ यात्रा का जत्था गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर से रवाना हुआ । संत महंतों के सानिध्य में शिव की बारात के रूप में अमरनाथ यात्री भोलेनाथ के जयकारे लगाते भजन कीर्तन करते नाचते गाते अमरनाथ के लिए रवाना हुए ।

अध्यक्ष सुमित बंसल ने बताया कि प्रमुख संत महंत महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज प्रवीण भैया सरस निकुंज, घाट बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज पर कोटा गणेश मंदिर के अमित शर्मा मेहंदीपुर बालाजी से सुदीप तिवारी भाजपा नेता रवि नयर सहित अनेक संत महंतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर रवाना किया।

मोती डूंगरी गणेश से आशीर्वाद लेकर श्रद्धालु सालासर बालाजी, इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, जम्मू, माता ज्वाला देवी, शिवखोड़ी, वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए अमरनाथ बाबा के दर्शन करेंगे। वापसी में हरिद्वार में गंगा स्नान कर जयपुर लौटेंगे । यात्रियों के आवास, भोजन, नाश्ता सहित सभी सुविधाएं पूर्ण गुणवत्ता के साथ समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here