जयपुर। श्री अमरापुर स्थान जयपुर के पूज्य संत श्री मोहन लाल महाराज संत मोनू राम साईं एवं संत मंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व एवं हिंदू नववर्ष नवसंवत्सर 2083 की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी ।
पावन श्री अमरापुर स्थान के संतो ने मुख्यमंत्रीको श्री प्रेम प्रकाश मंडल श्री अमरापुर स्थान जयपुर के सेवा कार्यों श्री अमरापुर जल मंदिर अन्न भोजन प्रसादी, मोक्ष वाहन मॉश्चरी बॉक्स सेवाएं, स्वामी टेऊँराम हॉस्पिटल, स्वामी टेऊँराम गौशाला से अवगत कराया।
साथ ही आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी दोहे, पद, छंद, भजन, कविता को हिंदी पाठ्य पुस्तक में शामिल करने का प्रस्ताव रखा । संतो ने बताया कि पूर्व में भी शिक्षा मंत्री एवं अन्य सम्बन्धित विभागों में कई बार प्रस्ताव रखा जा चुका है । उनकी वाणी में आध्यात्मिक शिक्षा के साथ सामाजिक समरता एवं विश्व बंधुत्व संदेश विद्यमान है।
स्वामी ने अपने पदो और दोहों के द्वारा समाज में प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उनके द्वारा दिया गया ॐ सतनाम साक्षी मूल मंत्र आज भी सभी अनुयायियों के मन में बसा हुआ है । स्वामी की वाणी बहुत ही सुन्दर और सरल एवं गूढ़ भाव को प्रदर्शित करती है उसके द्वारा सभी वेदों का सार सोलह शिक्षाओं में विद्यमान है ।




















