सम्यक सद्भावना दशहरा महोत्सव -2024 का आगाज ग्यारह अक्टूबर से

0
400
Samyak Sadbhavana Dussehra Festival-2024 will start from October 11
Samyak Sadbhavana Dussehra Festival-2024 will start from October 11

जयपुर। सद्भावना परिवार के तत्वावधान में हर वर्ष आयोजित होने वाला सम्यक सद्भावना दशहरा महोत्सव का आगाज ग्यारह अक्टूबर से होने जा रहा है। दो दिवसीय सद्भावना दशहरा महोत्सव 11-12 अक्टूबर को अरावली मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।

जिसमें बॉलीवुड कलाकार अपने जलवों को अनोखी छटा बिखरेंगे। मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ 70 फीट का रावण मेले की अलग ही शोभा बढ़ाऐंगा। मेले में व्यंजनों के साथ मनोरजन के लिए अलगकृअलग झूलों की सवारी उपलब्ध रहेंगी।

राजू कटारा ने बताया कि सदभावना परिवार पिछले बीस सालों से मेले का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी सम्यक दशहरा महोत्सव का आयोजन -11-12 अक्टूबर को किया जा रहा है। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए 70 फीट का रावण है लगाया जाएगा। इसी के साथ बच्चों के मनोरजन के लिए कई तरह के गेम्स और झूलों के साथ लाइव बैंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here