संगम ग्रुप द्वारा हनुमान जयंती पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

0
45
Sangam Group Organizes Grand Sundarkand Recitation on Hanuman Jayanti
Sangam Group Organizes Grand Sundarkand Recitation on Hanuman Jayanti

जयपुर। मानसरोवर स्थित संगम ग्रुप द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रतिभा रावत, पिंकी गौड़, महिमा सिंह, अंजू शर्मा, पूर्णिमा कौल, पुष्पा अग्रवाल, संजू डांगी, सुनीता पाठक, सुनीता शर्मा,रेखा अग्रवाल, अनीता जैन, प्रतिभा चेचानी, इन्दु कौल, सोनू जैन, अर्चना गुप्ता, रजनी शर्मा, विमला चेचानी, विमलेश पारीक, बिन्नी सोनी, महेन्द्री छाजेड़, उमा उमाशंकर, सुधा सिंघल, सीता मित्रा, नीलिमा माथुर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । सभी ने मिलकर सुंदरकांड पाठ किया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण में भक्ति, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर सभी ने भगवान हनुमान से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं विश्व शांति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संगम ग्रुप द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं, जो समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here